तुलसीपुर निवासी आर्मी जवान की पत्नी ने पति, ससुर, सास की ्रताड़ना से आजिज हो इसकी जानकारी मायके वालों को दी। गुरुवार को महिला के पिता खगड़िया के कैथी निवासी पंकज मालाकार खरीक थाना पहुंचे और दामाद समेत उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि बेटी प्रियंका की शादी 13 मार्च 2019 को तुलसीपुर निवासी रामानंद मालाकार के पुत्र आर्मी जवान लक्की कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद दामाद और उसके परिजन बेटी को प्रताड़ित करने लगे। बेटी और उसके ससुराल वालों को समझा-बुझाकर सुलह कराया गया। 6 माह पूर्व बेटी को उसके पति, ससुर, सास किरण देवी ने मारपीट की। बेटी ने घटना की जानकारी दी तो मैं उसके ससुराल गया। इसके बाद गांव में पंचायत हुई।


जिसमें दामाद व उसके परिवार वालों ने इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने की बात कही थी। गुरुवार को बेटी को उसके पति व ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। पड़ोसियों के सहयोग से बेटी ने इसकी सूचना दी। मुझे आशंका है कि वे लोग बेटी की हत्या कर सकते हैं। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *