नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के इमली चौक मधुरापुर बाजार में शनिवार की संध्या गिट्टी बालू व्यवसायी प्रेम कुमार ने मारपीट, रंगदारी व छिनतई को लेकर नारायणपुर निवासी देवी यादव, अमित यादव, धरमा यादव सहित पांच अज्ञात के विरुद्ध भवानीपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
आवेदन में व्यवसायी ने 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी करने और 10 हजार की छिनतई का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर भेजा। घटना को लेकर भवानीपुर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मंडल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
