नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के बोरवा मोर के पास अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार को गोली मारकर बोरवा निवासी केला विक्रेता चुनचुन मंडल को गोली मार कर घायल कर दिया है. गोली चुनचुन मंडल के कनपटी को छूते हुए निकल गई है. बारूद के क्षेत्रों से चुनचुन मंडल का चेहरा और कनपटी बुरी तरह से घायल हो गया है.
Total Downloads: 337
घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर में भर्ती कराया गया है. घायल चुनचुन मंडल के भाई किशोर मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई साइकिल पर केला लेकर रोज भागलपुर बेचने जाता था. उसके भाई पर किस ने जानलेवा हमला किया उसे कुछ मालूम नहीं है.
उन लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है. इधर परवत्ता के थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि मामले में घायल केला विक्रेता का फर्द बयान लेने के लिए पुलिस पदाधिकारी को अस्पताल भेजा गया है तो दूसरी तरफ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों के संभावित ठिकाने पर छापेमारी भी की जा रही है.

