गोपालपुर के नवगिछया बिजली विभाग के कार्यालय के लॉकर से इसी साल मार्च में 16 लाख रुपये चोरी होने के मामले में जांच के बाद यहां के लेखापाल उपेंद्र शर्मा व नाइट गार्ड ज्योतिष प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है.
इस मामले में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. विभाग के कार्यपालक अभियंता ई इंदुभूषण कश्यप ने बताया कि विभाग द्वारा उचस्तरीय जांच के बाद यह कारवाई की गयी है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
