नवगछिया। नवगछिया व गोपालपुर थाना क्षेत्र में चोरी की अलग-अलग घटना से दुकानदारों व आमलोगों में दहशत व्याप्त है। जानकारी के अनुसार नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बस स्टैंड के निकट स्थित खादी भंडार की दीवार में सेंधमारी कर चरखे का हजारों रुपये का सामान चोरों ने चोरी कर ली।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 331
वहीं गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव चौक पर एक जनरल स्टोर में चोरों ने हजारों रुपये चोरी कर ली। खादी भंडार नवगछिया के संचालक ने थाना में व जनरल स्टोर के संचालक ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन के आलोक में जांच कर रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
