नवगछिया। नवगछिया के एनएच 31 पर देर रात पूर्णिया से कहलगांव जाने वाली तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए रेलिंग की दूसरी ओर लगी बस में जोर से धक्का मार दिया जिससे बस में सोया सह चालक किसी तरह जान बचाकर निकला।
ट्रक रेलिंग तोड़कर एनएच से नीचे उतर गया था। मौके पर नवगछिया पुलिस ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। जिसमें में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कहलगांव में गिट्टी बालू को लेकर के ट्रक को ओवरटेक कर चलाता है जिसके कारण इतनी बड़ी घटना होते होते बचा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
