
नवगछिया: नारायणपुर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय मधुरापुर के प्रांगण से नशा मुक्त समाज बनाओ रैली शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया नारायणपुर के द्वारा निकाली गयी । रैली को मिशन के सचिव डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी, प्रखंड के.आर.पी. अमरनाथ झा एवं प्रधानाध्यापक सुशील कुमार साह ने संयुक्त रुप से झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया । रैली में छात्रों के द्वारा शराब पीकर जाओगे घर नहीँ पहुँच पाओगे, अब ना शराब पिउँगा पूरा जीवन जिऊगा, गाँधी जी का राम राज्य नशा मुक्त स्वस्थ समाज, शराब का हुआ जो शिकार उजरा उसका घर परिवार, पढ़े लिखे का यही पहचान नशा मुक्त स्वस्थ इंसान, खैनी बीड़ि सिकरेट शराब जीवन को करती है खराब आदि नारों से वातावरण को गुञ्जायमान किया गया । रैली विद्यालय से निकल कर मधुरापुर के प्रत्येक चौक चौराहे एवं ग्रामीण क्षेत्र से गुजरते हुए लोगों को 21 जनवरी को पूर्ण शराब बंदी के समर्थन में राष्ट्रीय उच्चपथ पर बनने वाली मानव श्रंखला मे दिन के 12 बजे मे बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की गयी एवं रैली विद्यालय आकर समाप्त की गयी । इस रैली में तालीमी मरकज़ टोला सेवक मजहर अली, मंटू मलिक, निखत प्रवीण, श्मशाद अली, नफील अहमद, के साथ वरीय प्रेरक रमेश प्रसाद साह, प्रखंड संयोजक प्रशांत कुमार, पुष्पराज कुमार, राजीव कुमार, गोपाल कुमार भारती, चंद्राशेखर यादव, विवेकानंद कुमार, अभिमन्यु गोस्वामी, प्राणमोहन, अरुण कुमार यादव, श्रवण कुमार चौरसिया, अभिनंदन कुमार, अमरेन्द्र कुमार आदि की अहम भूमिका रही ।
सभागार : गौरव कुमार


