27 02 2022 old man upset by the jokes of the village boys 22502690 jpg 8027 02 2022 old man upset by the jokes of the village boys 22502690 jpg 80

नवगछिया : उम्र 70 साल, कांपते हाथों में एक कागज थामे एक बुजुर्ग पहले कभी एसडीओ तो कभी एसपी साहब के दफ्तर का चक्‍कर लगा रहा है। पूछने पर पता जो कुछ भी बाबा ने बताया, उसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। मामला बिहार के नवगछिया का है।

दरअसल, शराबबंदी को कड़ाई से लागू कराने के लिए सरकार ने फोन और वाट्सएप नंबर जारी कर रखा है। साथ ही इस बात का भी भरोसा दिया है कि इन नंबरों पर फोन करने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसी का फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लड़कों ने पिछले दो महीने से 70 साल के बुजुर्ग को परेशान कर रखा है।

दरअसल, बिहपुर प्रखंड के धरमपुरत्ती पंचायत के वार्ड नंबर चार नन्हकार-जयरामपुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध दिनेश सिंह गांव के ही कुछ उच्चकों की हरकत से परेशान हो गए हैं। दिनेश सिंह ने बताया कि मेरे बारे में मद्य निषेध/उत्पाद विभाग को फोन कर दिया जाता है कि मेरे घर में शराब है, जिसके बाद विभाग की टीम/पुलिस मेरे घर शराब खोजने पहुंच जाती है। बीते दो माह में तीन बार पुलिस मेरे घर पर पहुंचकर बैरंग की वापस लौटी है, लेकिन इससे मैं मानसिक रूप से प्रताडि़त हो रहा हूं और पूरे गांव में मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को धक्का लग रहा है।

वहीं, नन्हकार के कई ग्रामीणों ने भी बताया कि दिनेश ङ्क्षसह के बारे में असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस को यह झूठी सूचना देना कि उनके घर में शराब है या वे इसके तस्करी से जुड़े है। यह सिर्फ कोई उचक्का निजी खुन्नस निकालने के लिए उन्हें परेशान करने की मंशा से कर रहा है। इधर, शनिवार को वृद्ध दिनेश ङ्क्षसह ने बताया कि वे इसको लेकर सोमवार को नवगछिया एसपी व एसडीओ को आवेदन देकर झूठी सूचना पर उन्हें हो रही मानसिक प्रताडऩा से निजात दिलाने की गुहार लगाएंगे। आवेदन में दिनेस सिंह ने लिखा है- साहब आप ही पर भरोसा है, कुछ की‍जिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *