योग गुरु बाबा रामदेव ने पहलवानी के दांव दिखाते हुए ओलंपिक पदक विजेता यूक्रेन के पहलवान आंद्रे स्टेडनिक को पटखनी दे दी. पतंजलि के एक प्रमोशनल मुकाबले में बाबा रामदेव ने पदक विजेता पहलवान स्टेडनिक को 12-0 से हरा दिया. यह मुकाबला प्रो-रेसलिंग लीग में मुंबई महारथी और पंजाब रॉयल्स के बीच हुए दूसरे सेमीफाइनल के दौरान खेला गया था.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 544

800x480_IMAGE62773302

बाबा रामदेव को योग करते हुए तो पूरी दुनिया ने देखा है साथ ही वो अलग-अलग जगह अपनी फिटनेस का प्रदर्शन भी करते रहते हैं . लेकिन इस बार कुश्ती के मुकाबले में उन्होंने जो किया वो मुकाबला देखने आए दर्शकों के लिए हैरान करने वाला था.

दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया . मुकाबले में लड़ने आए बाबा रामदेव ने पहले योग के कुछ आसन करके दिखाए. उसके बाद बाबा ने अपनी धोती समेटकर जब दांव खेले तो यूक्रेन के पहलवान के पसीने छूट गए. बाबा ने मुकाबले में शुरू से बढ़त बनाए रखी और अंत तक बिना अंक गंवाए मुकाबले में जीत दर्ज की.

बाबा रामदेव की पहलवानी के गुर कोई पहली बार देखने को नहीं मिले हैं. इससे पहली भी वो अपने हरिद्वार के आश्रम की 20वीं वर्षगांठ के दौरान ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार से दो-दो हाथ कर चुके हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *