नारायणपुर । प्रखंड के शाहपुर चौहद्दी गांव में सोमवार की रात स्व. रामदेव मंडल की छोटी बेटी काजल कुमारी की शादी समारोह में बारात के साथ हुए हादसे की खबर से माहौल गमगीन हो गया। सभी रस्म की तैयारी हो चुकी थी, सिर्फ दुल्हा व बारात का इंतजार हो रहा था। सोमवार की रात लगभग तीन बजे मोबाइल फोन आया कि दुर्घटना हो गया। बाजे की आवाज के साथ नाच गान भी अचानक बंद हो गया। ग्रामीण व आसपास के लोग जुटने लगे।
Total Downloads: 206
मंगलवार की सुबह बिना विवाह का टेंट पंडाल खुलने लगा। लड़की की माता गीता देवी रो रो कर गांव के पूर्व प्रमुख सह पूर्व मुखिया ईशो यादव को कहने लगी की मेरी बेटी का विवाह करवा दीजिए। उन्होंने कहा कि लड़का वरूण मंडल के पिता छट्टु मंडल व मौसा सहित पांच लोग मर गए हैं, कैसे कहेंगे। वहां का दर्दनाक माहौल देखकर आस-पास के लोगों के आंख में आंसू भर गये।
ग्रामीण अरूण मंडल ने बताया कि लड़की पांच बहन व तीन भाई में सबसे छोटी थी। घर का माहौल खुशी से झूम रहा था, लेकिन हादसे की खबर पर गमगीन हो गया। बारात का भोजन जस का तस रह गया। चाचा रो रो कर बोल रहे थे कि भाभी विधवा होते हुए तीन लाख कर्ज ब्याज पर उठाकर शादी कर रही थी। अब कैसे कर्ज तोड़ेगी।

