नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एनएच 31 पर बाइक दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में चालक शबनम कुमार (24) पिता गणेश शर्मा दुर्गापुर चौसा मधेपुरा, आरती कुमारी पिता पप्पू शर्मा कुल्हड़िया परबत्ता खगड़िया, मयंक कुमार (8) पिता पप्पू शर्मा कुल्हड़िया परबत्ता, अबलम कुमार (10) पिता पप्पू शर्मा शामिल हैं।

घायलों को टोल प्लाजा गार्ड ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद मयंक कुमार, आरती कुमारी और अबलम की गम्भीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया।

घायल शबनम शर्मा ने बताया कि वे लोग कुल्हड़िया खगड़िया से बाइक से दुर्गापुर चौसा मधेपुरा जा रहे थे। खरीक में नींद लग जाने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *