cricket

बिहपुर। बिहपुर प्रखंड मैदान पर वाईसीसी चैलेंजर्स ट्रॉफी टेनिस बॉल टी 20 मुकाबले का  दूसरा मैच मुंगेर व नवगछिया के बीच खेला गया। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन बिहपुर बीडीओ सतीश कुमार, जनार्दन कुमार ने किया। मुंगेर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जिसमें मुन्ना ने 70 रनों का योगदान दिया। नवगछिया की ओर से साजिद ने 5 विकेट चटकाये। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नवगछिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाकर मैच को दो विकेट से जीत लिया। जिसमें कृष्णा ने 40 रनों का योगदान दिया।

मुंगेर के दानिश व धीरज ने 3-3 विकेट चटकाये। मैन ऑफ द मैच साजिद को चुना गया। मैच के सुचारू संचालन में प्रशांत कुमार  उर्फ डिंपल, लालमोहन, रवि, अंशु, राजगौरव, विक्की मिश्रा  आदि सक्रिय नजर आ रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *