बिहपुर। बिहपुर प्रखंड मैदान पर बुधवार को वाईसीसी चैलेंजर्स ट्रॉफी टेनिस बॉल टी 20 में तीसरा मैच भागलपुर व बेगूसराय के बीच खेला गया। भागलपुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये सभी विकेट खोकर 131 रनों का स्कोर खड़ा किया।
जिसमें डीके ने 28 रन व लाल ने 23 रनों का योगदान दिया। वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें रॉबिन ने नाबाद 80 रन व सोनू सावरा ने 36 रनों का योगदान दिया।

