भागलपुर में पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के खलीफाबाग चौक के समीप पुलिस की जीप सड़क के बीच में लगी डिवाइडर से टकरा गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर हवा में उड़ कर दूसरी तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को लग गया । जिससे वह चोटिल हो गया। वही पुलिस जीप वहां से युवक को बिना मदद किए चली गई । घटना की पूरी तस्वीर पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।
Total Downloads: 166
घटना के बाद युवक बीच सड़क पर बैठ गया
वहीं घटना के बाद युवक बीच सड़क पर बैठकर रोड को जाम कर दिया, धक्का मारने वाले पुलिस जीप के ड्राइवर और पुलिसकर्मियों को बुलाने की मांग करने लगा। घंटों रोड जाम रहने के बाद कुछ पुलिस वाले पहुंचे और युवक को जबरदस्ती पुलिस जीप में बिठाकर इलाज के लिए ले गए।
युवक का सिर्फ इतना कहना था कि उसे धक्का मारा गया तो पुलिस वालों ने उसे उठाया क्यों नहीं। उसे सड़क पर ही छोड़कर क्यों भाग गए। अगर उसकी मौत हो जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता। वहीं पुलिस की इस लापरवाही को देखते हुए आसपास के लोग भी युवक के समर्थन में खड़े हो गए । काफी समझाने के बाद युवक वँहा से गया

