नवगछिया। राघोपुर मैदान पर राघोपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नवगछिया और खरीक टीम के बीच खेला गया। जिसमें नवगछिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 05 विकेट खोकर 244 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।
जिसमें छोटू ने 88 रनों और रेहान ने 31 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं जवाब में उतरी खरीक की टीम 20वें ओवर में 216 रन पर ही ऑल आउट हो गई। आयोजन कमेटी ने बताया कि सोमवार को एमबीसीसी नवगछिया और एलएलसीसी जमालदीपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।

