बिहपुर। बिहपुर प्रखंड मैदान पर वाईसीसी चैलेंजर्स ट्रॉफी का चौथा मुकाबल शुक्रवार को बिहपुर और खगड़िया के बीच खेला गया। बिहपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 6 विकेट पर 252 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
Total Downloads: 83
जिसमें राकेश ने 92 रन और लालमोहन ने 60 रनों का योगदान दिया। खगड़िया की ओर से सोनू और विभूति ने दो -दो विकेट चटकाये। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम 197 पर ऑल आउट हो गई। विक्की ने 46 रन व रोहित ने 24 रनों का योगदान दिया।
बिहपुर की ओर से मिलन ने 3 व नवीन व मकरम अली ने 2-2 विकेट चटकाये। मैंन ऑफ द मैच राकेश को दिया गया। इस मैच में अंपायर की भूमिका में डिंपल कुमार व नीतीश, स्कोरर में रोहित, आर्यन व कमेंट्री सोनू, अभिनय, आनंद व राज गौरव थे।

