बिहपुर। नेहरू युवा केंद्र भागलपुर के द्वारा प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को प्रखंड के रेलवे मैदान लत्तीपुर में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद और दौड़ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन वॉलीबॉल प्लेयर सह समाजसेवी सुधीर यादव, कन्हैया झा, अभाविप के जिला संयोजक हैप्पी आनंद भारद्वाज व अरविंद आनंद ने किया।
प्रतियोगिता में वॉलीबॉल का उद्घाटन मुकाबला लत्तीपुर और तेलघी के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला लत्तीपुर और रामगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें रामगढ़ की टीम विजयी हुई। वहीं कबड्डी का मुकाबला लत्तीपुर और भगवत्तीपुर के बीच खेला गया। जिसमें लत्तीपुर विजेता रहा।
वहीं ऊंची कूद में प्रथम स्थान आशुतोष कुमार, लंबी कूद में प्रथम स्थान चुन्ना कुमार, दौड़ में प्रथम दिलखुश कुमार ने हासिल किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल सिंह, सत्यम राजा, दीपक, दिव्यांशु आदि का योगदान रहा।


