नवगछिया। नेहरू युवा केंद्र भागलपुर द्वारा उच्च विद्यालय खरीक के प्रांगण में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन उस्मानपुर मुखिया गणेश मंडल, खरीक पीएचसी प्रभारी डॉ नीरज कुमार सिंह, एबीवीपी के जिला संयोजक हैप्पी आनंद ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में फुटबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़ एवं गोला फेंक का आयोजन हुआ।
Total Downloads: 82
दौड़ प्रतियोगिता में विभास कुमार प्रथम स्थान, बंशीधर कुमार द्वितीय एवं नीतीश कुमार तृतीय स्थान प रहे। वहीं, ऊंची कूद में नीतीश कुमार प्रथम स्थान, बलेश कुमार द्वितीय तथा ऋषभ कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में नीतीश कुमार प्रथम स्थान, राहुल कुमार द्वितीय तथा ललन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक में पिंटू कुमार प्रथम स्थान, गुड्डू कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले में तुलसीपुर ने खरीक को 1-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। सभी सफल खिलाडियों एवं विजेता व उप विजेता टीम को आयोजन कमेटी द्वारा शील्ड प्रदान किया गया।

