cricket

नारायणपुर । प्रखंड के नागर उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़पुर मैदान में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मड़ैया को 35 रन से हराकर सतीशनगर चैंपियन बना। पहले बल्लेबाजी करते हुए सतीशनगर की टीम ने बीस ओवर में सात विकेट खोकर 225 रन बनाये। जवाब में मड़ैया की टीम ने 19 वें ओवर में 190 रन पर ऑलआउट हो गई।

विजेता टीम के राहुल कुमार को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच तथा उपविजेता टीम के अब्दुल सरकार को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड से सम्मानित किया गया। निर्णायक भूमिका में यशपाल शर्मा व जितेंद्र कुमार तथा कांमेट्री में नंदन कुमार शर्मा थे।

विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि बंटी यादव व भारतेन्दु मिश्रा के द्वारा शिल्ड देकर सम्मानित किया। मौके पर आयोजन समिति के मुखिया नीतीश कुमार, शिक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा, विन्देश्वरी शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *