नवगछिया: जमीन से संबंधित विवाद की जांच करने पहुंचे थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान और पुलिस बलों के साथ सोमवार की शाम विकास मित्र और उसके परिजनों द्वारा की गई हाथापाई मामले में मंगलवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
थानाध्यक्ष ने खुद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें विकास मित्र सुप्रभा भारती और उसके बेटे समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर पूरे पुलिस टीम के साथ हाथापाई करने, वर्दी उतरवाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने, जांच व प्रशासनिक कार्य को बाधित करने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाया है।
वहीं, प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही केस के आईओ एसआई सनोज कुमार राजवंशी पुलिस बलों के साथ सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय में दिलाया जाएगा।


