भागलपुर। ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रही खरीक की महिला के बैग से बदमाशों ने आभूषण उड़ा लिये। घटना बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे आदमपुर चौक की है। महिला बीबी शमा परवीन और उसके भाई मो शमीम ने अन्य लोगों की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि दो अन्य फरार हो गए। शमीम के बयान पर केस दर्ज गया है। सुल्तानगंज के फतेहपुर के रहने वाले संतोष और पप्पू मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार हुए मंटू मंडल व एक अन्य की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बैग से चोरी हुए गहने फरार आरोपियों के ही पास है।

सोने की चेन और अंगूठी सहित अन्य आभूषण चोरी कर लिया

केस दर्ज कराने वाले नवगछिया खरीक के रहने वाले शमीम ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन दिल्ली जाने के लिए निकली थी। उसे रेलवे स्टेशन तक छोड़ने के लिए वह साथ आ रहा था। भागलपुर जीरोमाइल चौक पर चार लोग ऑटो में बैठग गए। उसने बताया कि जब आदमपुर पहुंचे तो देखा कि ऑटो में पीछे बैठे लोग बहन के बैग से गहने निकाल रहे हैं।

उसी दौरान उसने हल्ला किया तो ऑटो चालक ने वाहन को रोका और आम लोग इकट्ठा हो गए। तबतक दो आरोपी भाग निकले जबकि दो पकड़े गए। उसने बताया कि ट्रॉली बैग से उन बदमाशों ने दो पीस सोने की अंगूठी, सोने की चेन, दो पीस सोने का नथ, एक बेसर, चांदी की अंगूठी और चार हजार रुपये नगद निकाल लिया। जोगसर थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि फरार दोनों अभियुक्तों की पहचान हो गई है और उनकी जल्दी ही गिरफ्तारी हो जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *