नवगछिया। बाजार के माखातकिया निवासी टेम्पो चालक अंकुश की हत्या मामले में नवगछिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने मंगलवार संध्या समय बाजार में लगी कई दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
नगर परिषद द्वारा बाजार में लगाये गए सीसीटीवी के फुटेज को भी पुलिस ने देखा। फुटेज में लाल रंग के टेम्पो में एक लड़की और दो लड़के दिख रहे हैं, टेम्पू अंकुश चला रहा है। अंकुश हत्याकांड के बाद परिजन जहां मिथुन पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रथमिकि दर्ज करायी है, वहीं पुलिस द्वारा कई बिंदुओं पर गहन छानवीन की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
