नवगछिया। प्रखंड के गोटखरीक पंचायत के वार्ड सदस्य राजेश हरिजन ने मुखिया पति वीरेंद्र मंडल पर मारपीट एवं जाति सूचक गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि मेरे वार्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय गोटखरीक के समीप छठ घाट का निर्माण कार्य हो रहा है।
मैंने कहा कि यह निर्माण कार्य दूसरी जगह पर होना है। इसी बात पर मुखिया पति आक्रोशित होकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। इधर, मुखिया पति ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उक्त वार्ड सदस्य निजी स्वार्थ के लिए मेरे ऊपर झूठा आरोप लगा रहे हैं।
मारपीट का लगाया आरोप
नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुवगंज निवासी वृद्ध रामसेवक कुमर ने उस्मानपुर निवासी सिंपल यादव पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि मैं अपने गांव स्थित बहियार में खेत में लगी फसल का देखभाल कर रहा था। इसी दौरान आरोपी मेरे खेत में अपना भैंस घुसा दिया। विरोध करने पर लाठी से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


