नवगछिया । परबत्ता थाना के जगतपुर में प्रेम प्रसंग में युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को केला बगान में फेंक दिया गया। घटना बुधवार देर रात्रि की है। गुरुवार को शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी।
Total Downloads: 331
शव मिलने के बाद परबत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने शव को बरामद के अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान जगतपुर निवासी नीतेश कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई। इस संबंध में परबत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शादी शुदा महिला से अवैध सम्बन्ध में महिला के पति द्वार हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। महिला दो बच्चे की मां है। उसका पति दिल्ली मे रहकर काम करता है।
उसका पति आठ दिन पूर्व वह घर आया है। उसे इसकी जानकारी हो गयी थी और वह मौके की तलाश में था। ऐसा लगता है कि होली की रात में उसने युवक को संदिग्ध अवस्था में पत्नी के साथ देख लिया और उसकी हत्या कर शव को विक्रमशीला सेतु पहुंच पथ के पार केला बगान में फेंक दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का पति फरार है उसको जब फोन कर बुलाया तो उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इस संबंध में मृतक की मां के बयान पर महिला और उसके पति पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

