नारायणपुर । भवानीपुर थाना क्षेत्र के जयपुर चुहर पूरब पंचायत के नारायणपुर निवासी मक्का व्यवसाई मो. मुस्ताफा अली का बाईस फरवरी को नारायणपुर से मधुरापुर निवासी के वाहन से 235 बोरा मकई पटना भेजा था। 23 फरवरी की सुबह जब पटना में व्यवसाई मुस्तफा ने फोन करके पता किया तो उसे जानकारी मिली कि उसका मकई अभी तक नहीं पहुंचा है। उसने मधुरापुर निवासी वाहन चालक से बात की। लेकिन बातचीत नहीं हो सकी तो वाहन मालिक से भी नहीं हो सका।

मुस्तफा ने बताया कि बाजार में मकई का कीमत दो लाख छियानवे हजार सात सौ पचास रुपए है। मामले को लेकर ग्रामीण स्तर पर व्यवसाई मुस्ताफा ने व्यापारी संघ के साथ पंचायत की। ग्रामीण सूत्र ने बताया कि चालक ने पंचायत में कबूल किया कि मकई की वाहन मालिक ने रास्ते में हेराफेरी की है।

पंचायती में मामला नहीं सुलझा तो मो. मुस्तफा ने भवानीपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले में भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *