नवगछिया : नवगछिया थाना में पदस्थापित दारोगा शिव प्रसाद रमणी के आवेदन पर गोपालपुर थाना में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, लूट व आर्म्स एक्ट के गिरफ्तार आरोपितों को हमला कर छुड़ाने के मामले पर गोपालपुर थाना में दस नामजद और दस-दस अज्ञात महिला व पुरुषों पर मामला दर्ज किया गया।

क्या है मामला

नवगछिया थाना के कांड संख्या 50/23 दिनांक चार मार्च 23 तथा नवगछिया के दारोगा से लूट के मामले में गठित टीम द्वारा अप्राथमिक अभियुक्त क्रमश:मनीष कुमार सिंह, साजन सिंह, छोटू मंडल तीनों ग्राम पचगछिया थाना गोपालपुर, पियूष कुमार, लवण कुमार दोनों ग्राम चपरघट और लोकेश कुमार यादव ग्राम दानापुर खरीक के यहां छापेमारी की जानी थी।

पुलिस चपरघट में लवण कुमार व पियूष यादव को गिरफ्तार कर लूटी हूई सामग्री के बारे में पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान पमपम यादव, ललन यादव, वरुण यादव, पप्पू यादव, रंजीत देवी, वीणा देवी, सविता देवी, प्रियंका कुमारी, ब्युटी कुमारी व वर्षा कुमारी और दस अज्ञात महिला व पुरुष पहुंच गये और पुलिस पर हमला करने लगे जिस कारण दोनों गिरफ्तार अभियुक्त भागने में सफल रहे।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। नवगछिया एसपी सुशांत सिंह सरोज ने बताया कि किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जायेगी। तत्काल सभी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *