नवगछिया : बोरवा गांव के मंटू कुमार नाम के युवक से दस लाख रुपये रंगदारी मांगने अन्यथा हत्या की धमकी दे रहे आरोपी को पुलिस ने परवत्ता थाना क्षेत्र के अलालपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और एक यामाहा बाइक बरामद किया है.

गिरफ्तार आरोपी खगड़िया जिले कर मरैया थाना क्षेत्र के कोलवारा निवासी सुमन कुमार उर्फ फंटूश कुमार है. मालूम हो कि कांड के सूचक मंटू कुमार ने पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए कहा था कि आरोपी सुमन कुमार गांजा तस्कर है. पिछले दिनों पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.

जेल से निकलने के बाद वह मान रहा था कि उसकी गिरफ्तारी मंटू के वजह से हुई है. मंटू का कहना है कि इसी वजह से उससे दस लाख की रंगदारी फेसबुक मैसेंजर और फोन करके मंगा गया अन्यथा जान मारने की धमकी दी गयी. मामले की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद भी आरोपी उसे निरंतर धमकी दे रहा था. छापेमारी अभियान में परवत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार समेत पुलिस बलों की भागीदारी देखी गयी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *