नवगछिया : सुकटिया बाजार में बुधवार सुबह करीब 10 बजे जूता- चप्पल व्यवसायी सूरज कुमार पर अपराधियों ने पिस्टल तान दिया। व्यवसायी ने अपनी जान पर खेलकर अपराधी से पिस्टल और गोली छीन ली और पुलिस के हवाले कर दिया। सूरज कुमार ने बताया कि मैं अपनी दुकान पर बैठा था। तभी बाइक से तीन अपराधी आए। एक बाइक पर ही बैठा रहा।
Total Downloads: 80
दूसरा दुकान के बरामदे में आकर बैठ गया तथा तीसरा दुकान में घुसकर चप्पल दिखाने को बोला। चप्पल दिखाने पर उसने कहा कि कल नवगछिया में चपल खरीद लेंगे। फिर वह दुकान से बाहर गया। इसी बीच बरामदे में बैठे बदमाश ने कमर से पिस्टल निकाल कर मेरी कनपटी में सटा दिया और कहा कि तुमने चप्पल नहीं दिया।
मैंने उसको कब्जे में लेकर पिस्टल छीन लिया। इस बीच दो बदमाश बाड़क से भाग गये। इसकी सूचना थानको दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और बदमाश को थाने ले गई। व्यवासयी ने गोपालपुर थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। गिरफ्तार आरोपित तिनटंगा करारी गांव के मोनू कुमार उर्फ सुमित है।

