नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के सहोड़ा निवासी पवन कुमार सिंह ने रंगरा थानाध्यक्ष और जिलाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पवन कुमार सिंह ने दोनों अधिकारियों को दिए आवेदन में कहा है कि वो कटाव से विस्थापित हैं। घर बनाने के लिए मेरी मां अनिला देवी ने रंगरा मौजा में जमीन खरीदी थी।
मैने वैध जमीन मालिक अशोक कुमार सिंह से जमीन खरीद कर एवं अपने नाम से स्थानांतरित कराया। इसके बाद 2021-2022 तक जमीन की रसीद कटाते आ रहा हूं। लेकिन गांव के ही तीन लोग उस जमीन पर घर नहीं बनाने दे रहे हैं।
वे जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने कहा कि आवेदन मिला है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


