नवगछिया। ढोलबज्जा में पकड़े गए एक दलित प्रेमी जोड़े की पंचायत के दौरान पिटाई के बाद थाना में दर्ज एससी-एसटी मामले में फरार अप्राथमिकी अभियुक्त सरपंच सुशांत कुमार को बीते शनिवार को ढोलब्जजा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
दलित जोड़े को पंचायत में मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई थी और एसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। वहीं न्यायालय से अगले दिन जमानत मिलने पर वह जेल से बाहर आ गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
