भागलपुर : मौसम फिर बदलेगा. इसकी चेतावनी मौसम ने जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार लगातार धूप के बाद भागलपुर जिले में 2 दिन पूर्व हुई बारिश एवं में गर्जना के बाद दोबारा भागलपुर समेत चार अन्य जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश होगी. इसके साथ बिजली और वज्रपात के साथ तेज आंधी की चेतावनी है. इस दौरान हवा की स्पीड तीव्र होगी. इससे आंधी आने की भी संभावना है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग विभाग के अनुसार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भागलपुर जिले के कई भागों में चलने की आशंका है . इसको लेकर पटना मौसम विभाग के डॉ.संजय कुमार ने अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि भागलपुर समेत जहानाबाद नालंदा वैशाली जिले में भी तेज हवा के साथ में बारिश, वज्रपात तथा आंधी की प्रबल आशंका है. इसको लेकर किसान भाइयों को उन्होंने निर्देश दिया कि इस मौसम को देखते हुए किसान भाई एवं आम लोग सतर्क हो जाएं. सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. पेड़ के नीचे न रहें. बिजली खंभों से दूर रहें.वहीं किसान भाई अपने खेतों पर न जाएं. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. बता दें कि 2 दिन पूर्व हुई आंधी में भागलपुर जिले में कई जगहों पर पेड़ गिर गए थे. जिसमें कि 1 जगहों पर पेड़ गिरने से 3 लोग घायल भी हुए थे.

किसानों को भी सावधान रहने की जरूरत

सबौर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक द्वारा भी इस अलर्ट को किसानों के लिए जरूरी बताया है . उन्होंने बताया कि किसान अपने मकई को अच्छी तरह से ढक दें, ताकि आंधी आने पर उनका मक्का बारिश में न भींगे. अन्य चीजें ना भीगें. उन्होंने किसानों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए सलाह दी है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *