नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए नौकरी के 5 मौके आए हैं। पहली नौकरी इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए निकाली है। 12,828 पदों के लिए आज तक ही अप्लाई किया जा सकता है। 10वीं पास युवा इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं। दूसरी नौकरी बिहार पुलिस में कॉस्टेबल पद के लिए है। 21,391 पदों पर हो रही भर्ती के लिए 20 जून से अभ्यर्थी फॉर्म भर सकता है। आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर 21 से 30 वर्ष के बीच के युवा अप्लाई कर सकते हैं।
Total Downloads: 79
![]()
चौथा मौका इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अप्रेटिंस पद के लिए है। 782 पदों के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। जिन युवाओं ने 10वीं के साथ आईटीआई किया हो वह अप्लाई कर सकते हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने कॉस्टेबल के 583 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं।