भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी पाठशाला के पास रहने वाली नवविवाहिता सोनाली कुमारी (27) ने फंदे से लटककर जान दे दी। मारवाड़ी पाठशाला के पास रहने वाले नितिन साह से उसकी 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। सोनाली ने कमरे का दरवाजा बंद कर दुपट्टे का फंदा बनाया और उससे लटक कई।

घटना की सूचना मिलने पर जोगसर पुलिस भी मौके पर पहुंची। नवविवाहिता को मायागंज पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने कब्जे में लिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सोनाली का मायका मुंगेर के हवेली खड़गपुर में है।

इस कदम पर परिजन भी सदमे में

शादी के 15 दिन के अंदर ही सोनाली के आत्महत्या किए जाने पर ससुराल और मायके वाले सदमे में हैं। सोनाली के पिता संजीव साह ने बताया कि उनकी बेटी शादी से खुश थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह कोई नहीं बता पा रहा। उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर शाम उनकी बेटी की सास से कॉल कर बताया कि सोनाली ने दरवाजा बंद कर लिया है और खोल नहीं रही है। इस तरह की बात सुन वे हवेली खड़गपुर से भागलपुर के लिए चल दिए। उसी बीच सूचना मिली कि बेटी ने फंदा लगा लिया है। नितिन व्यवसायी हैं। परिजनों ने घटना को लेकर किसी को दोष नहीं दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *