नवगछिया अनुमंडल के जगतपुर में बुधवार को डीडीसी कुमार अनुराग ने निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। पूर्व में किये गये निरीक्षण में कमियां पायी गयी।वहीं पायी गयी कमियों के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी, नवगछिया, कनीय अभियंता,नवगछिया एवं पंचायत रोजगार सेवक जगतपुर से स्पष्टीकरण की गई थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 323
वहीं बुधवार के निरीक्षण के क्रम में भी कमियां/त्रुटि पायी गयी। कार्य में बरती गयी लापरवाही के लिए के कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, नवगछिया एवं पंचायत रोजगार सेवक पर अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
