बिहपुर। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर में कुख्यात गुलटन कुमार के घर पर पुलिस इश्तेहार चिपकाने गई थी। लेकिन पुलिस को सफलता मिल गई। जैसे ही पुलिस गुलटन की घर पर गई वह घर से निकल कर भागने लगा। लेकिन किसान से रंगदारी मांगने के मामले के केस जांचकर्ता नवीन सिंह व दारोगा सुजीत कुमार ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी गुलटनपर बीते 18 फरवरी को भ्रमरपुर निवासी किसान भूगोल सिंह (51) ने मकई पटवन के एवज में पांच लाख रंगदारी मांगने के मामले केस दर्ज कराया था।

जिसमें उन्होंने भ्रमरपुर निवासी बदमाश गुलटन कुमार एवं चार अज्ञात अपराधियों को नामजद आरोपी बनाया था। गुलटन ने किसान से कहा था पांच लाख रंगदारी दो तब मकई पटवन करना। जब मैं रुपया देने से इनकार किया तो मुझे और मजदूर को गाली गलौज कर भगा दिया। उसके बाद शाम छह बजे मेरे घर पर फायरिंग भी की और कहा कि पांच लाख रंगदारी दो नहीं तो जान से मार देंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *