नवगछिया । नवगछिया एसपी एसके सरोज द्वारा सोमवार को प्रेस वार्ता कर सप्ताहिक उपलब्धियों के बारे में बताया गया।पुलिस कप्तान ने बताया कि 31 जुलाई से 6 अगस्त का कुल 32 अभियुक्तों की गिरफ्तारी है, जिसमें 4 अपराधी हत्या के प्रयास में 2, अनुसूचित जाति/ जनजाति समेत अन्य 26 अभियुक्त शामिल है।

वही हरेक थाना क्षेत्र में एएलटीएफ द्वारा की गई कारवाइयों में विभिन्न स्थानों में 12 मामले दर्ज हुए हैं। देसी व विदेशी शराब की कुल मात्रा 372 . 05 है। 02 वाहन राज्यसात 7 का प्रस्ताव, 02 विनष्टिकरण का प्रस्ताव, कुल 13 गिरफ्तारी, व गैस सिलेंडर सहित शराब बनाने के कई उपकरण भी बरामद किया गया है।

नवगछिया एसपी ने बताया कि 8 लोगों का नाम भी गुंडा पणजी के प्रस्ताव के लिए भेजा गया है। दो फरारी चल रहा है, दोनों फरारी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों को इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवधि में कुल 05 जमानतीय वारंट, 19 अजमानतीय वारंट, एवं 03 कुर्की का निष्पादन किया गया है। वहीं 05 वाहन से कुल ₹4000 की राशि वसूल की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *