नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक से कुछ माह पूर्व तीन सगी बहनों का प्रेम प्रसंग में अपहरण करने का मामला मां ने दर्ज कराया था। गांव के ही रजनीकांत कुमार व उसके परिजनों पर आरोप लगाया गया था। गोपालपुर पुलिस ने एक बहन को पटना से बरामद कर लिया था।

लड़की के परिजनों ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज से भी अपनी पुत्रियों को बरामद करने की गुहार लगाई थी। गोपालपुर पुलिस ने नामजद आरोपित उमाकांत चौधरी पिता स्व कृष्ण मोहन चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

प्रेम प्रसंग में फरार अपहृता बरामद

नवगछिया। गोपालपुर पुलिस ने नवगछिया से प्रेम प्रसंग में फरार तथाकथित अपहृता को बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार अपहृता अपने ननिहाल में रहती थी। वहीं से वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी। परिजनों ने अपहररण का मामला दर्ज करवाया था। हालांकि प्रेमी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। लड़की को न्यायालय में बयान हेतु प्रस्तुत किया जायेगा। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *