नवगछिया । नवगछिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रामचंद्र यादव एवं वज्र प्रभारी शिव प्रसाद रामायण ने छापेमारी कर लूटी गई बाइक के साथ जगतपुर गरैया निवासी सुमित कुमार यादव उर्फ बीडीओ और विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गरैया जगतपुर स्थित विजय यादव के घर से लूटी गई बाइक भी बरामद की।
Total Downloads: 338
13 अगस्त को बाबा बिशु राउत सेतु पहुंच पथ पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर दिनदहाड़े राजेंद्र कॉलोनी निवासी मेडिकल रिप्रजेंटेटिव से बदमाशों ने हथियार दिखाकर बाइक लूट ली थी। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी।
पीड़ित युवक और उसके रिश्तेदारों ने कुछ युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था जिससे तनाव बढ़ गया था। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद कांड में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान हो गई है। घटना में शामिल अन्य बदमाशों में एक बबरगंज थाना के आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में है। उसे पुलिस द्वारा रिमांड पर लिया जा रहा है।

