नवगछिया। रंगरा ओपी अध्यक्ष बिट्टू कमल ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब मामले में फरार अभियुक्त समस्तीपुर जिला के सरायरंगल थाना क्षेत्र के झखडा गांव निवासी मुकुंद कुमार पिता ब्रजकिशोर झा को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
दूसरी ओर कदवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के कंचनपुर बालू घाट से 5 लीटर देसी शराब के साथ स्थानीय ठाकुरजी कचहरी टोला निवासी बटोरन सिंह पिता मुक्ति सिंह और मंटू सिंह पिता स्व सुरजी सिंह को पुअनि समीर कुमार डे के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इधर परबत्ता थाना पुलिस एवं एएलटीएफ नवगछिया के द्वारा राघोपुर बिंद टोली से 7 लीटर देसी शराब के साथ संजीत महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वही रंगरा में हत्या व अन्य मामले में आठ माह से फरार आरोपी थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी सूरज कुमार पिता विलास यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।


