नवगछिया। सोमवार की देर रात नदी थाना की पुलिस ने लत्तीपुर निवासी सूरज यादव हत्याकांड मामले में फरार चल रहे बिहपुर के सोनवर्षा निवासी कृष्णा चौधरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कृष्णा, बिहपुर का कुख्यात अपराधी कन्हैया चौधरी का मौसेरा भाई है।

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि वह घर पर है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी दलबल के साथ उसके घर पहुंचे। जहां घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि इसी वर्ष 9 मार्च को अपराधियों ने नदी थाना क्षेत्र के गरैया बहियार में गोली मारकर सूरज यादव की हत्या कर दी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *