नवगछिया : कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के लिए शांति समिति की बैठक अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने जानकारी दी। बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी गोसाईगांव, धोबिनिया में, ठाकुर जी कचहरी टोला में, खरीक प्रखंड के खैरपुर, खरीक बाजार के यादव टोला आयोजित किया जाएगा। सात सितंबर को प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। सात व आठ सितंबर की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

मटकाफोड़ कार्यक्रम व प्रतिमा का विसर्जन होगा। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को अनुमंडल को निर्देश दिए गए हैं। नवगछिया टाउन फीडर साथ इन सभी जगहों पर पुराने व कमजोर बिजली के तार को ठीक करवा दें। वहीं चेहल्लुम पर्व बिहपुर के कर्बला के मैदान में कार्यक्रम आयोजित होते हैं। यहां पर कई गोल का जुटान होता है। खेल प्रदर्शन किया जाता है।

वहीं गोपालपुर प्रखंड के लत्तीपुर, रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में भी कार्यक्रम आयोजित होता हैं। इन सभी जगहों पर दोनों त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए 38 जगहों पर दंडाधिकारी को तैनात किया गया है। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, सभी प्रखंड बीडीओ, सीओ सभी थाना के थानाध्यक्ष, मोहीउद्दीन, मो. गफ्तार व अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *