नवगछिया। नवगछिया पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक जयवीर सिंह ने कदवा रोड जीरोमाइल के पंकज फास्ट फूड के सामने से दो बदमाशों को एक लोडेड देसी पिस्टल, एक बाइक और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दोनों बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार बदमाशों में हेमंत कुशवाहा, वंशी यादव दोनों बलहा के रहने वाले हैं।
Total Downloads: 335
एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार की रात सहायक अवर निरीक्षक जयवीर सिंह तेतरी जीरोमाइल में गश्ती में थे। इसी दौरान कदवा सड़क पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों को संदिग्ध स्थिति में देखा गया। संदेह के आधार पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को रोका गया जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
रोके गए बदमाशों की तलाशी के दौरान वंशी यादव के कमर से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ। इस संबंध में नवगछिया थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

