भागलपुर: भागलपुर में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार हो गया। यहां संत जोसफ स्कूल के दो खेल शिक्षकों ने शिक्षा के मंदिर में छात्रा से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर दोनों खेल शिक्षकों मुकेश कुमार और प्रिंस यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।उधर, स्कूल प्रबंधन ने भी जानकारी मिलने के बाद दोनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। स्कूल प्राचार्य फादर अमल राज ने पुलिस टीम को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मुहैया करा दिया। इसमें दोनों शिक्षकों की करतूत कैद नजर आई है। पुलिस की गिरफ्त में आते ही दोनों शिक्षकों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की कवायद शुरू कर दी है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

12 सितंबर को स्कूल परिसर में ही की थी छेड़छाड़

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा से स्कूल परिसर में ही दोनों शिक्षकों ने एक कक्ष में बुलाकर छेड़छाड़ की थी। बदहवासी के आलम में छात्रा किसी तरह वहां से निकल बाहर आई। इस दौरान छेड़छाड़ की घटना पीड़ित छात्रा की नजदीकी सहेली ने देख ली थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा तो चुपचाप घर वापस लौट आई। घर में किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी, लेकिन उसकी सहेली ने उसकी मां को दोनों खेल शिक्षकों की करतूत की जानकारी दी। घरवालों ने पीड़िता से जब घटना के संबंध में पूछा तो उसने घटनाक्रम की जानकारी दी।

मामले में जांच के दिए गए आदेश

पीड़ित से छेड़छाड़ की घटना पर परिजनों ने एसएसपी आनंद कुमार से मामले में शिकायत की। इस मामले में एसएसपी ने सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी को जांच करने का आदेश दिया। इसके बाद सिटी डीएसपी, ललमटिया पुलिस के साथ संत जोसफ स्कूल के प्राचार्य फादर अमल राज से मिले। उनसे धटना की जानकारी ली और जांच में सहयोग करने को कहा।

प्राचार्य समेत सकूल प्रबंधन ने पुलिस का सहयोग करते हुए स्कूल के चप्पे-चप्पे पर लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कराया। इस दौरान स्कूल परिसर के एक कक्ष में दोनों शिक्षकों की करतूतें कैद मिली।

आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूला

साक्ष्य मिलते ही सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने आरोपी खेल शिक्षक मुकेश कुमार और प्रिंस यादव को स्कूल के समीप से ही रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों शिक्षकों ने पुलिस की पूछताछ में अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। मामले में ललमटिया थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा अन्य गंभीर आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, दोनों को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कवायद शुरू कर दी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet