नवगछिया : टीएनबी कॉलेज में चल रहे 10 दिवसीय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन मंगलवार को जीबी कॉलेज नवगछिया ने महादेव सिंह कॉलेज भागलपुर को 9 विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
Total Downloads: 354
पहले बल्लेबाजी करते हुए महादेव सिंह कॉलेज ने निर्धारित 22 ओवर में सारे विकेट खोकर 70 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीबी कॉलेज नवगछिया ने 8 ओवर में ही 71 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीबी कॉलेज के अंकित राज 5 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।
आयोजन सचिव डॉ नवनीत कुमार ने बताया कि कल का मैच मुरारका कॉलेज सुल्तानगंज और एमएम कॉलेज भागलपुर के बीच खेला जाएगा। मैच के दौरान स्टेडियम में महाविद्यालय स्पोर्ट्स कौंसिल के अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव कुमार सिंह और महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. मनोज कुमार, प्रो. मोहम्मद मुश्फिक आलम, प्रो. अरविंद कुमार, महाविद्यालय स्पोर्ट्स कौंसिल के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ अंशु कुमार, प्रोफेसर मोहम्मद मुश्फिक आलम, मोहम्मद अकरम उपस्थित थे। जानकारी हो कि इसमें कुल 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें से एक टीम पीजी विभाग की और शेष कॉलेजों की हैं।

