नवगछिया। नवगछिया क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में कचहरी मैदान में आयोजित त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में खगड़िया टीम ने पहले खेलते हुए 59 रन बनाए। साजिद ने 5 विकेट लिया। जवाब में नवगछिया टीम ने 60 रन बना कर मैच जीत लिया।

अनुराग ने 24 रन, सचिन ने 32 रन बनाए। नवगछिया की टीम ने 10 विकेट से मैच जीत कर कप पर कब्जा किया। मैन ऑफ द मैच साजिद को घोषित किया गया। मैच के अंपायर आशुतोष कुमार, अनीश यादव थे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला महासचिव सह खेल संघ के संयोजक घनश्यम प्रसाद, पूर्व क्रिकेटर राजेश कुमार राजू, विकाश पांडे, आयोजक निखिल रंजन ने खिलाड़ियों को कप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पियूष कुमार, यसराज, राकेश कुमार, राजा कुमार यश भगत आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *