नारायणपुर : जेपी काँलेज नारायणपुर में ग्यारहवीं कक्षा के प्रायोगिक प्रवेश पत्र देने के एवज में प्राचार्य द्वारा लगभग सात सौ छात्रों के साथ प्रति छात्र दो सौ रुपये वसूली को लेकर शुक्रवार को अभाविप के काँलेज अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में छात्र छात्रा ने प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर जमकर हंगामा कर विरोध प्रदर्शन किया. छात्र कन्हैया, रुपेश, मो.टाँफिक, साजन, पिंकल, ऋषि, प्रशान्त, काजल, रुपम, नीतू, अंकिता, शिक्षा सहित अन्य छात्र छात्रा ने बताया कि फार्म भरने के दौरान प्राचार्य द्वारा ऐटैंन्डेंन्स पुरा नहीं होने पर फार्म भरने में मना कर दिये एवं जो छात्र गमला देने के रुप में दो सौ रुपये लेकर सभी से फार्म भरवाया साथ ही आवेदन के द्वारा एटेंन्डेंन्स पुरा कर लेने के लिए सभी से आवेदन लिया गया था.
Total Downloads: 107
11 जनवरी को प्रायोगिक परिक्षा होना है जिसके प्रवेश पत्र में दौ सौ रुपये की वसूली प्राचार्य व कर्मचारी की मिलीभगत से ली जा रही है जो पुर्ण रुपेण गलत है. सिर्फ ग्यारहवीं कक्षा में लगभग सात सौ छात्र है प्राचार्य महाबिधालय में मनमानी कर रहे हैं जो कि गलत है काँलेज में सीसीटीवी कैमरा लगाने के नाम पर दो लाख का बिल देकर निकासी करवा लिया.
जबकि उसी कंपनी का मार्केट में रेट 70 हजार रुपए मात्र है.अगर प्राचार्य मनमानी से बाज नहीं आए तो अभाविप संगठन छात्र हित के लिए उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज यादव, काँलेज मंत्री निकेश कुमार, प्रताप, संदीप, गोपाल, चंदन, क्षितिज, रजनीश, सुरज सहित अन्य छात्र छात्रा मौजूद थे.

वहीं प्राचार्य प्रो.बिभांशू मंडल ने बताया कि शिवधारी बाबु का मुर्ति बनवानी है, इसलिए छात्रों से रुपये लिए जा रहे हैं छात्रों ने फार्म भरने के बाद अपना ऐटैंन्डेंन्स पुरा करने के लिखित तौर पर आवेदन दिया था लेकिन छात्र छात्रा काँलेज करने नहीं आते हैं भागलपुर पटना के चक्कर में रहते हैं. यहाँ पर सभी बिषयों का शिक्षक मंगवाया गया है अगर हम 90 प्रतिशत दोषी है तो छात्र 110 प्रतिशत इसलिए खबर प्रकाशित नहीं किजयेगा.

