नारायणपुर : शुक्रवार को प्रखंड के सनलाइट स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के सौजन्य से शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में नवगछिया अनुमंडलीय डायरिया और निमोनिया जागरूकता कार्यक्रम का शुरुआत किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत मिशन सचिव डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी एवं डॉ सुबोध मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया.
उपस्थित महिलाओं के बीच मिशन सचिव डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है. इसलिए बच्चे को स्वस्थ रखना एवं उनकी रक्षाकर योग्य नागरिक बनाना हमसबों का परम कर्तव्य है. इन्होंने कहा कि बच्चों में खास कर डायरिया एवं निमोनिया जैसी घातक बीमारी ज्यादा प्रभावी होता है. इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए. डायरिया से बचने के लिए दूषित पेयजल एवं खाद्य पदार्थ का सेवन बच्चो को न कराए तथा ओआरएस का घोल एवं जिंक की गोली का प्रयोग नियमित रूप चौदह दिनों तक अवश्य कराना चाहिए.
Total Downloads: 117
इन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत प्रत्येक प्रखण्ड के विभिन्न गांवो में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

इस अवसर पर 30 महिलाओं के बीच जिंक और ओआरएस घोल का पैकेट वितरित की गई.
मौके पर नारायणपुर प्रखण्ड कार्यक्रम समन्वयक संतोष कुमार, रंगरा प्रखण्ड के अजित कुमार, खरीक के चंद्रकिशोर मालाकार, गोपालपुर प्रखंड के अमित कुमार, नवगछिया प्रखण्ड के पंकज कुमार, बिहपुर प्रखंड के डॉ सुबोध मिश्रा, मधुर मिलन नायक, राजेश ऋषिदेव, पंच मनोरमा देवी, एसडीएफ सचिव पुष्पराज कुमार आदि उपस्थित थे.

