खरीक  : खरीक प्रखंड के बगड़ी गांव निवासी व पूर्व पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी ने गांव के ही सरोखर यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उन्हें जान मारने की नीयत से गोली चलाई और छिनतई भी की.

मालूम हो कि पूनम देवी पिछले दिनों बेलोरा बहियार में मारे गए  बुलन यादव की पत्नी है. महिला का कहना है कि जबसे उसके पति की मौत हुई है तब से गांव के ही सरकार यादव और उसके  गिरोह के अन्य सदस्य उसका हमेशा पीछा करते रहते हैं. बुधवार को वह खेत में भुट्टा छिलने गई थी तो उसी समय अपराधियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया जिसमें वह बाल बाल बच गई. मामले में खरीक पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *