Total Downloads: 116
नवगछिया : चार युवकों के सामुहिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी पिंकू झा को गिरफ्तार करने जा रही पुलिस टीम के गौरीपुर पहुचने की सूचना देकर उसे भगाने के मामले में बिहपुर थानाध्यक्ष रामविचार सिंह की संलिप्ता पाए जाने के बाद भागलपुर रेंज के डीआईजी विकाश वैभव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रामविचार सिंह को थानाध्यक्ष पद से निलंबत कर दिया है.
डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारी द्वारा की गई कर्तव्य हिनता को लेकर बिहपुर थाना की पुरी टीम को दूसरे अंचल में स्थानांतरित कर बिहपुर थाना में एक नई टीम की प्रतिनियुक्ती करने का निर्देश दिया है. मौके पर डीआईजी ने बिहपुर थानाध्यक्ष का प्रभार सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को दिया है. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में नई टीम काम करेगी.

डीआईजी के निर्देश पर बुधवार को ही बहपुर थाना के सभी आठो पुलिस पदाधिकारी , मुंशी, पुलिस के जवान को नवगछिया अंचल में स्थानांतरित किया गया. चार युवक हत्याकांड के बाद डीआईजी भागलपुर बुधवार को नवगिछया एसपी सुधीर कुमार एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन से कांड की प्रगती रिपोर्ट की समीक्षा के बाद बड़ी कार्रवाई की.

