भागलपुर/गोड्डा: भागलपुर की एक विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की चाह में झारखंड के गोड्डा पहुंच गई, लेकिन वहां पहुंचने के बाद प्रेमी ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। स्थिति ऐसी हो गई है कि अब महिला का पति भी उसे वापस साथ रखने को तैयार नहीं है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

हरियाणा में हुई थी दोनों की मुलाकात

जानकारी के अनुसार, गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीकित्ता गांव निवासी 19 वर्षीय सचिन और भागलपुर के गौराडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय आरती देवी के बीच प्रेम संबंध हरियाणा में शुरू हुआ था। आरती एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थीं, जबकि सचिन एक मॉल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था।

बताया जाता है कि मॉल में आने-जाने के दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

पति और तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई

आरती देवी की शादी करीब आठ वर्ष पहले गोड्डा के हनवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव निवासी नकुल तांती से हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। महिला का आरोप है कि प्रेम संबंध गहरा होने के बाद वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर सचिन के साथ दिल्ली चली गई थी।

आरती का कहना है कि सचिन ने उसे अपनी चाची के यहां रखा और उसके साथ वैवाहिक जीवन बिताने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों हरियाणा में रहकर काम करने लगे।

एक साल तक चला प्रेम संबंध

महिला के अनुसार, दोनों पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध में थे। इस दौरान सचिन ने उसे अपने साथ रखा, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। रिश्ते में आई खटास के बाद सचिन ने अब आरती को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है।

थाने के चक्कर लगा रही महिला

प्रेमी द्वारा साथ रखने से इनकार किए जाने के बाद आरती देवी गोड्डा के बलबड्डा थाना पहुंची और युवक के साथ रहने की मांग करने लगी। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा।

पति ने भी लौटाने से किया इनकार

दूसरी ओर, महिला के पहले पति ने भी उसे वापस अपनाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में महिला की स्थिति असमंजसपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet